Find Me at :

Ads 468x60px

October 14, 2011

आखें...

नमस्ते, पाठकों | आँखें कभी छुपाये रहती हैं कितनी ख्वाहिसें कितने सपने और कभी कितनी सहजता से कहे देती हैं कुछ अकथ कहानियां; प्रेम, खुशियाँ सुख-दुःख सब कुछ तो बयां करती आई हैं आँखें | सुंदरियों के नैना तो हमेशा से कवियों और गीतकारों को उलझाते आये हैं | प्रस्तुत पंक्तियाँ भी कुछ ऐसे ही भाव व्यक्त करती हैं...आशा है आपको पसंद आएँगी |
-अनाड़ी Ashish


    रात सी काली स्याह आँखें
    जिनमें जीवन के अनकहे-अनछुए रहस्य छुपते हों,
    अँधेरे में;


    तारों सी चमकीली आँखें 
    जहाँ ताकने पर हताशा को भी एक किरण दिखाई दे,
    आशा की;


    कमलिनी सी कोमल आँखें 
    जो हजारों इच्छाएं और लाखो सपने संजोये हो, 
    परत दर परत;


    सीपिया सजल आँखें
    जिनमें अश्रु-पूरित मोतियों के भण्डार भरे हों,
    असीमित, अनंत;


    नशीली, शर्मीली आँखें 
    जिनकी झलक मधुशाला के नशे को फीका कर दे;
    ऐसी आँखों में 
    झांकने का,
    डूबने का, उतराने का,
    मन करता है|
          *image source The Wright Stuff

3 ने कुछ कहा:

DIVINE COMEDY said...

sala frustoo, banglore jake tharki ho gaya. NICE CHANGE

DIVINE COMEDY said...

bhak sala tharki

Ganesh Gopalasubramanian said...

And u didn't say about the use of eyeliners... a thin line which extends the eye always makes me think out of box.
Fixed iris are always my fav. I love ppl who have wide eyes with fixed iris. It gets me out of world. Those are expressive and I consider them to be true. Luv to say this too... I see eyes of ppl a lot.

Post a Comment